कन्नौज : लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे होते गोंडा से दिल्ली जा रही महिला पुरुष और बच्चों से भरी बस देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई

कन्नौज ।लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे होते गोंडा से दिल्ली जा रही महिला पुरुष और बच्चों से भरी बस देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई।दुर्घटना के बाद बस सवार यात्रियों में कोहराम मच गया।जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया।मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायलों ने बताया कि बस चालक नशे में था,और बस पर 80 यात्री सवार थे।बताते चलें कि शुक्रवार/शनिवार की रात्रि सवा 12 बजे के करीब जिले की कोतवाली तिर्वा के पचोर गांव के निकट एक्सप्रेस वे के कट प्वाइंट 185.6 पर गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस नंबर यूपी 43 ए टी 3568 डिवाइडर से टकराकर पलट गई।घटना के बाद जहां बस सवार यात्रियों में कोहराम मच गया,वहीं दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया।मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक दुर्घटना में 38 महिला,पुरुष और बच्चे घायल हुये हैं,जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया गया।उपचार के दौरान घायलों की हालत सामान्य थी।दुर्घटनाग्रस्त बस को यूपीडा टीम द्वारा एक्सप्रेस वे से क्रेन द्वारा हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया है।

घायलों की सूची

1.दिग्विजय सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम पुरे सजा सिंह थाना परसपुर जिला गोंडा,2. अबरार पुत्र शमसुद्दीन उम्र 19 वर्ष निवासी गंगापुरी पानीपत हरियाणा,3. शबनम पत्नी अली हुसैन उम्र 40 वर्ष निवासी हल्द्वानी गौर मोड सेक्टर 93 नोएडा,4.बालक राम पुत्र भूसैली प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी हीरापुर कटिहार थाना कर्नलगंज गोंडा,5. शालिगराम पुत्र अच्छावर यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बरुआ थाना बेगमगंज गोंडा,6. मनीष पुत्र शिव कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी गुलरिया पंडित पुरवा थाना विशेश्वरगंज बहराइच ,7. अमन सिंह पुत्र लोकेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी परसपुर थाना परसपुर गोंडा,8. राजाराम पुत्र सम्यदीन उम्र 45 वर्ष निवासी बरुआ गांव थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा,9. पंकज पुत्र नंदकिशोर उम्र 22 वर्ष निवासी करनैलगंज गोंडा,10. रामू मिश्रा पुत्र शालिग्राम मिश्र उम्र 20 वर्ष निवासी परसपुर गोंडा,11. शमशाद पुत्र रफीक उम्र 12 वर्ष निवासी वृंदावन डीवा थाना परसपुर जिला गोंडा,12.समीर पुत्र अकबर अली उम्र 16 वर्ष निवासी वृंदावन दवा थाना परसपुर गोंडा,13.शुभम दुबे पुत्र ओंकार दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी दुबे पुरवा थाना कर्नलगंज गोंडा,14. मंजू पत्नी संतोष उम्र 28 वर्ष निवासी उमरी बेगमगंज थाना बेगमगंज गोंडा,15. संतोष पुत्र हरिप्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी उमरी बेगमगंज थाना बेगमगंज गोंडा,16. सुनील कुमार पुत्र नकछेद उम्र 24 वर्ष निवासी लाली पुरवा थाना परसपुर गोंडा,17. नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल करीम उम्र 30 वर्ष निवासी कटईला थाना परसपुर गोंडा,18. इरफान पुत्र अनवर उम्र 20 वर्ष निवासी रगड़गंज बाजार बेलसर थाना रगड़गंज गोंडा,19. मोहम्मद सलमान पुत्र तौफीक अहमद उमर 28 वर्ष निवासी श्यान नगर परसपुर गोंडा,20. मोहम्मद मेराज पुत्र राजुल उम्र 18 वर्ष निवासी श्यान नगर थाना परसपुर गोंडा,21. जगदीश पुत्र मिट्ठू उम्र 60 वर्ष निवासी कुर्मी बरौलिया थाना करनेलगंज गोंडा,22. राजेश विश्वकर्मा पुत्र जगदीश उम्र 48 वर्ष निवासी कुर्मी बरोलिया थाना करनेलगंज गोंडा,23. शाहजहां बेगम पत्नी मोहम्मद शब्बीर उम्र 50 वर्ष निवासी पोर्टर गंज थाना नगर कोतवाली गोंडा,24. मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद शब्बीर उम्र 35 वर्ष निवासी उपरोक्त,25. मोहम्मद इसराइल पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सफी उम्र 55 वर्ष निवासी उपरोक्त,26. अंकित पुत्र राज बहादुर उम्र 19 वर्ष निवासी रुदौली थाना परसपुर गोंडा,27. मैकू पुत्र रामदेव उम्र 28 वर्ष निवासी गांडाही थाना कटरा बाजार गोंडा,28. प्रियंका पत्नी काली प्रसाद मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी बस्ता थाना परसपुर जनपद गोंडा,29. राधा पुत्री काली प्रसाद उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त,30. बृजेश सिंह पुत्र प्रताप नारायण सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी राघवेश पुरवा थाना उमरी बेगम जनपद गोंडा,31. हौसला प्रसाद पुत्र रामभरोंसे से उम्र 66 वर्ष निवासी अलघटवापुर थाना उमरी बेगम जिला गोंडा,32. सत्यनारायण पुत्र रामगुलाम उम्र 30 वर्ष निवासी मेजापुर थाना बालपुर जनपद गोंडा,33. प्रियांशी पुत्री सत्यनारायण उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त,34. पूजा वर्मा पत्नी सत्यनारायण उम्र 28 वर्ष निवासी उपरोक्त,35. राजकुमार पुत्र धर्मराज उम्र 35 वर्ष निवासी परसपुर जनपद गोंडा,36. मोनिश अंसारी पुत्र इरफान अंसारी उम्र 17 वर्ष निवासी करनैलगंज गोंडा,37. पूनम सिंह पत्नी चंदन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी बनवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा,38. राकेश सिंह पुत्र राम धीरज सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी आईली परसौरी थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment