फर्रुखाबाद:नवनियुक्त प्रभारी मंत्री ने भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कार्यालय के मीटिंग हॉल में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की मुलाकात के उपरांत आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

  भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी के तहत जनपद आगमन हुआ है उत्तर प्रदेश की सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया है योगी सरकार निरंतर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है जनपद भी निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन व सरकार सदैव खड़ा हुआ है संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा आगामी आने वाले विधानसभा और पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से कमर कसनी है इसके लिए एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा नए कार्यकर्ताओं को अवसर देकर संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा युवा शक्ति ही भाजपा की रीढ है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा मजबूत हो इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अथक मेहनत और परिश्रम करना है केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने का मतलब है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य किया जा रहा है जनता उसको स्वीकार कर रही है। सरकार और संगठन के सामंजस्य से भाजपा नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।

 भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया जनपद में विकास को प्रगति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्री का दायित्व ठाकुर जयवीर सिंह को दिया है उनके सरकार में पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री होने के कारण फर्रुखाबाद सौभाग्यशाली है पर्यटन की दृष्टि से जनपद में संकिसा जैसा पौराणिक स्थल मौजूद है पवित्र पावनी मां गंगा फर्रुखाबाद में विराजित है सरकार द्वारा निरंतर संकिसा जैसे पौराणिक स्थल को विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान पर भी निरंतर समीक्षा की जा रही है जनपद पूरे प्रदेश में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल करें इसके लिए निरंतर अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं।

   इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

  जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य डॉक्टर रजनी सरीन, पूर्व महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत, अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment