कन्नौज: पेट दर्द से जूझ रही विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ रास्ते में तोड़ा दम

कन्नौज। विवाहिता ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसके घर वाले उसे फर्रुखाबाद ले गए। रास्ते में ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला वरी गांव निवासी शिवम पुत्र तेज सिंह की शादी करीब 6 माह पहले सौरिख थाना क्षेत्र के नगला खरगाई गांव निवासी सर्वेश की बेटी गुंजन के साथ हुई थी। शादी के करीब दो माह बाद विवाहिता के पेट में दर्द होने लगा। पेट दर्द से परेशान विवाहिता ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर के लोग आनंद-खनन में उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी । घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment