कन्नौज : भाकियू(स्वराज) नेता के ट्वीट का हुआ असर, खुला वर्षों से बंद नाला

कन्नौज। गांव में जलभराव की ट्वीट (एक्स) के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाई गई समस्या की सूचना, प्रशासन ने तत्काल लिया संज्ञान जे.सी.बी. की मदद से खुलवाया गया वर्षों से बंद मुख्य नाला। विकास खण्ड तालग्राम के ग्राम मलिकपुर में जल निकासी हेतु मुख्य नाला काफी समय से बाधित था जिस कारण बरसात में क्रॉसिंग से गांव की ओर अंदर जाने वाले दोनों मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव बना रहता था। कभी-कभी अधिक बरसात होने से बरसात सहित गांव का युक्त दूषित जल ग्रामीणों के घरों के अंदर तक भर जाता था। जलभराव के कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो सहित ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार नन्हे बेजुबान जानवरों की जलभराव में डूबने से मृत्यु भी हो चुकी है। समस्या की सूचना ग्रामीणों ने जब भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर दी तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या को (एक्स) ट्वीट के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया, जिस पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और उप जिलाधिकारी छिबरामऊ के निर्देशानुसार ग्राम सचिव मृदुल ने जे.सी.बी. की मदद से मौके पर पहुंचकर बंद पड़े मुख्य नाले को को खुलवाने का कार्य किया। नाले के खुलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment