फर्रुखाबाद:भाजपा ने सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 आज 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने श्याम नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह ने संबोधन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य सैकड़ो भाजपाइयों एवं स्कूली बच्चों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस के साथ भारत के विभाजन का विरोध किया।

  सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा 1947 में भारत की आजादी के बाद भारत का विभाजन इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य था तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की नीतियों ने भारत को धर्म के आधार पर विभाजित कर दिया जिसका द्वंद आज भी पूरा भारत झेल रहा है इतिहास में की गई यह भूल तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। भारत के विभाजन के बाद पूरे देश में नरसंहार का दौर चला देश के हिंदुओं पर अन्याय और अत्याचार की हदें पार की गई। देश का सिख समुदाय भी उसे दौर में हुए अन्याय को कभी भुला नहीं पाएगा। देश की नई पीढ़ी को भारत के विभाजन के दौरान हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कांग्रेस देश के सामने इतिहास को छुपाने का काम किया।

   जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा भारत का विभाजन एक भयावह त्रासदी के रूप में जाना जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी पार्टी की नीतियों ने देश को काल के गाल में सामने का काम किया था। विभाजन के दौरान हुए नरसंहार की वीभत्स घटनाओं को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है कांग्रेस ने सोची समझी रणनीति के तहत भारत के विभाजन का इतिहास छुपाया कांग्रेस भारत के विभाजन वाली गलती के लिए कभी माफी नहीं मांगती है बल्कि यह कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल थी कांग्रेस जब खुद को संकट में पाती है तो जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है यही उसने विभाजन के दौरान भी किया। जवाहरलाल नेहरू ने अपनी मित्रता को निभाने के लिए देश को सबसे बड़े नरसंहार की तरफ धकेल दिया। जिसके कारण देश के 2 करोड़ परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया और बहुत से परिवारों में अपनों को भी खो दिया।

  भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने युवा पीढ़ी के सामने उसे दौर में हुए नरसंहार और अत्याचार को बताने के लिए कार्यक्रम को आयोजित किया है। विभाजन के दौरान विस्थापित हुए हिंदू परिवारों पर कट्टरपंथियों ने अन्याय और अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हिंदू बहन बेटियों से दुष्कर्म किए गए उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे दौर में हुए अन्याय और अत्याचार को यह देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है।

  इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, स्कूल प्रबंधक एसएन सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री जीएस राठौर, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री सुनील रावत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राजपूत, शमशाबाद पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, अजीत पांडे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया।