फर्रुखाबाद: भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंडल टीम गठित कर गोप नेता की दिलाई शपथ

भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला के द्वारा मंडल कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वाजपेई शाखा मैनपुरी,मंडल सचिव प्रमोद शाक्य शाखा फतेहगढ़,मंडल लेखाधिकारी अरविंद कुमार दीक्षित शाखा फतेहगढ़,मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य शाखा फर्रुखाबाद,मंडल उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला शाखा ओरैया,मंडल कोषाध्यक्ष ब्रह्मदत्त लवानिया शाखा डीबीओ संजय प्लेस आगरा,मंडल लेखाधिकारी शिवराज सिंह पाल शाखा भरथना,मंडल चुनावधिकारी राजेश कुमार गुप्ता आगरा मंडल कमेटी का हिस्सा है और मंडल आगरा में खुशी की लहर है और सभी पदाधिकारी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेते है। मीडिया को यह जानकारी आगरा मंडल के सचिव प्रमोद शाक्य शाखा फतेहगढ़ से मिली।