पीलीभीत में अतिक्रमण पर फिर जागे अफसर, स्टेशन रोड पर चलाया अभियान

पीलीभीत के शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण है और इसी कारण जाम भी लगता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अफसर फिर जाग गए और पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर अभियान शुरू कराया। अफसरों ने पुलिस और पीएसी के साथ पहले स्टेशन रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पक्का निर्माण तुड़वाया। उधर, अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।

शहर में बाजार के साथ ही अन्य सभी मार्ग अतिक्रमण की जद में हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात स्टेडियम मार्ग और टनकपुर हाईवे के हैं। हालांकि स्टेशन मार्ग भी इससे अछूता नहीं है। फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने से जाम की समस्या भी रहती है। आए दिन शिकायतें भी होती रहती हैं। अतिक्रमण हटाने की कवायद को लेकर अब तक सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे थे। बृहस्पतिवार को अचानक जब अफसर जागे तो अभियान चलाने की तैयारी कर ली।

सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के प्रभारी ईओ को टीम के साथ मिलने और सीओ सिटी से पुलिस और पीएसी भेजने की बात कही। दोपहर करीब दो बजे गैस चौराहे से अफसरों ने अभियान की शुरूआत की। अभियान की शुरूआत होते ही फुटपाथ पर बैठे लोगों ने अपने फड़ हटाने शुरू कर दिए। यही नहीं ठेला और खोमचा भी गायब होने लगे। टीम ने स्टेशन रोड पर नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी।

नीबू मंडी में नाले पर बनी मार्केट को हटाने की प्रक्रिया शुरू की तो अधिकारियों से समय मांगा गया। इसके बाद टीम राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पहुंच गई। यहां लोगों ने नाले पर ही काफी आगे तक पक्का निर्माण करा लिया था। नगर पालिका की टीम ने हथौड़ों से पक्के निर्माण को तोड़ा। इसके बाद अभियान को विराम दे दिया गया।

आठ हजार वसूला जुर्मानाअभियान के तहत नाले पर अवैध रूप से व्यापार करने वाले दुकानदारों का सामान भी हटा दिया गया। मौके पर ही नगर पालिका की ओर से दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

टीम की व्यापारियों से हुई झड़पचावला चौराहे के पास किसी बात को लेकर कुछ व्यापारी बिगड़ गए। पालिका कर्मी द्वारा अभद्रता करने की बात कहते हुए कुछ लोग उग्र हो गए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़ गया। उन्होंने लोगों को शांत कर अभियान जारी रखा गया।

अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। अवैध रूप से नाले पर दुकान लगाने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। अभियान अभी जारी रहेगा।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

व्यापारी बोले- मनमानी की तो बाजार बंद कर खोलेंगे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

पीलीभीत के शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अचानक चले अभियान को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बैठक कर कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि त्योहार शुरू होने वाला है। बाजार में मंदा पड़ा है। अधिकारियों ने बगैर किसी सूचना के एकाएक आकर अभियान शुरू कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरा बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने देर शाम एक बैठक की। इसमें कहा गया कि अभी दो दिन पहले ही अभियान त्योहार बाद चलाए जाने की बात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तय हुई थी। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने कहा कि बावजूद इसके बृहस्पतिवार को अधिकारी एकाएक आ धमके। नगर पालिका के कर्मचारी तो व्यापारियों से अभद्रता भी कर रहे थे। बैठक में कहा गया कि यदि ऐसा ही रहा तो पूरा बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। दुकानों के सामने चबूतरा को भी तोड़ा गया है। ऐसे में ग्राहकों को भी काफी परेशानी