पीलीभीत के डॉक्टर के बेटा- बेटी पर फेंका तेजाब , घर में सो रहे थे डॉक्टर के बेटा- बेटी, पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली में एक दंत चिकित्सक के बेटा और बेटी पर तेजाब से हमला किया गया है। यह घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के आसपास की बताई गई है। जब भाई बहन सो रहे थे। इस मामले में जब चीख पुकार मची तो शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। दोनों को असपताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक तेजाब फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। समाचार में भाई बहन की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

पीलीभीत के रहने वाले हैं डॉक्टर
पीलीभीत के दंत चिकित्सक का 17 साल का बटा और 20 साल की बेटी बरेली में रह रहे हैं। दोनों भाई बहन इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बन्नू नगर में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र एक कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा है। जबकि बेटी ्नीट की तैयारी कर रही है। इसी मकान में इनके चाचा भी रहते हैं। जिस समय दोनों सोए हुए थे तो उन पर तेजाब डाल दिया गया।

चेहरे को बनाया गया निशाना
बताया गया है कि दोनों के चेहरे को निशाना बनाया गया है। दोनों को बरेली शहर में स्टेडियम रोड के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटा और बेटी पर तेजाब का हमला सुनकर पिता भी पीलीभीत से बरेली पहुंचे। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दोनों 10 से 11 प्रतिशत से झुलसे हैं। यह तेजाब है या कोई केमिकल इसका सही पता नहीं चल सका है। लेकिन दोनों के चेहरे अधिक झुलसे हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। मौके पर पुलिस ने भी घटना की जांच पड़ताल की है। पुलिस यह जांच कर रही है कि पढ़ाई के दौरान तो किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। दोनों भाई बहन रात में छत पर सो रहे थे। चाचा नीचे बारामदे में थे।

एसपी का बयान
एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तेजाब है या कोई केमिकल इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई कर रही है। दोनों की हालत ठीक है।