फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनिल कश्यप को माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद, आज 26 सितम्बर 23 को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निशाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये। इस क्रम में फर्रुखाबाद जिले में अपने विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये। इसमे पार्टी के मुख्य जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, जिलाध्यक्ष संगठन राहुल कश्यप, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप बाथम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती दुर्गेश बाथम, जिलाध्यक्ष आई टी सेल राय सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष द ग्रेट निशाद युवा वाहिनी नीरज कश्यप, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद अजीत बाथम को बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के पिछले कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से एक बार मौका दिया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद्र बाथम, रामकृष्ण बाथम, नारद कश्यप, सतीश बाथम, ज्ञानेंद्र कश्यप, मुकेश बाथम, कुलदीप कश्यप, मुनेश कश्यप, अनूप, सचेंद्र कश्यप, राजकपूर बाथम, सुरेंद्र पुजारी आदि कार्य कर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मिठाइयाँ बांटकर शुभकामनाएं दी।