फर्रुखाबाद:भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई

फर्रुखाबाद,आज 25 सितंबर 2023 दिन सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती को जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई गई।
फर्रुखाबाद नगर पश्चिम के बूथ क्रमांक 229 छत्ता दलपत राय में स्थित महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
बूथ पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्मक मानवतावाद की विचारधारा प्रकट की। सन 1937 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1942 में उन्होंने संघ के लिए कार्य करना शुरू किया। सन 1967 को वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए। उनके संघर्ष शैली जीवन और विचारों से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेने की जरूरत है भाजपा संगठन एवं सरकार उनके विचारों को लेकर कार्य कर रही है पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बना रहे हैं पार्टी के निर्देशानुसार संगठन प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती हर बूथ पर मानती है। केंद्र की कई जनकल्याण की योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर चल रही है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आजीवन उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करके राष्ट्र की सेवा करने का कार्य किया।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा पंडित जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं में जीवंत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से ग्रामीण कौशल्या योजना एवं ग्राम ज्योति योजना चलाई जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी के बहुत बड़े समर्थक थे उनका कहना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलित की आवाज भी कहा जाता था।
इस संगोष्ठी का संचालन नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने किया इस अवसर पर स्वदेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, विवेकानंद पाठक सोहनलाल दिवाकर ,रवि बाजपेई, छोटू दुबे, रामकिशन दीक्षित ,संजीव नारायण दीक्षित उर्फ संजू आदि लोग मौजूद रहे।