बरेली – ब्रह्माकुमारी संस्था के सिविल लाइन सेंटर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का किया गया स्वागत सम्मान।

सिविल लाइन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर श्री उमेश गौतम, कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री पवन शर्मा तथा पार्टी से जुड़े अनेक पदाधिकारी ब्रह्माकुमारी के सिविल लाइन सेंटर पर पधारे।
संस्था की क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी एवं सेंटर की इंचार्ज नीता दीदी ने उनका स्वागत किया। रजनी दीदी द्वारा संस्था का परिचय दिया । पार्वती दीदी ने मेडीटेशन कराया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी ने बताया कि पार्टी के जन संपर्क अभियान के अन्तर्गत अपने कार्यों सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विवरण दिया। रजनी दीदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, संस्था से जुड़े अनेक भाई बहन उपस्थित थे।
अंत में नीता दीदी द्वारा आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा