पीलीभीत: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को संकुशल सम्पन्न कराने हेतु कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को संकुशल सम्पन्न कराने हेतु कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन। पीलीभीत नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में कुल 2160 कार्मिकों को लगाया गया है। इसके लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रेंडमाइजेशन कराया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। चुनाव कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्त किया गया है। जिनकी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नगर निकाय चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया। इस दौरान निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों प्रथम को दिनांक 26.04.2023 को बेनहर पब्लिक स्कूल के कुल 12 कमरो में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण दो पालियों में प्रदान किया जायेगा। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक 540 कर्मिकों को एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे 540 को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।पीलीभीत नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में कुल 2160 कार्मिकों को लगाया गया है। इसके लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रेंडमाइजेशन कराया गया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। चुनाव कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्त किया गया है। जिनकी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नगर निकाय चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया। इस दौरान निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों प्रथम को दिनांक 26.04.2023 को बेनहर पब्लिक स्कूल के कुल 12 कमरो में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण दो पालियों में प्रदान किया जायेगा। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक 540 कर्मिकों को एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे 540 को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।