पीलीभीत : मजदूरी करने हरियाणा गए मामा भांजे आपस में कहासुनी के बाद मामा ने गडांसा मारकर भांजे को उतारा मौत के घाट।

पूरनपुर। हरियाणा मजदूरी करने गए युवक पर कहासुनी के बाद शेरपुर कलां निवासी युवक ने गड़ासा से प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं आरोपी ने घायल के भाई को भी दौड़ा लिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जादोपुर गहलुइया निवासी नजाकत अली 40 वर्ष अपने भाई सखावत अली के अलावा शेरपुर के कुछ लोगों के साथ हरियाणा के जनपद नूंह के गांव छपेड़ा
में डेढ़ माह पहले गन्ने की छिलाई करने गए थे। 4 अप्रैल शाम 6 बजे कहासुनी के बाद शेरपुर के युवक ने गडांसा से युवक के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। बचाने पहुंचे सखावत को भी आरोपी ने दौड़ा दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार के लोग हरियाणा पहुंच गए। मृतक के भाई सखावत ने सदर थाना नूहूं पहुंचकर पुलिस को बताया मंगलवार को शाम 6:00 बजे वह पानी पीने चला गया था। इसी दौरान उसके बड़े भाई की शेरपुर के युवक से कहासुनी हो गई। नाराज आरोपी ने गडांसा से सिर पर हमला कर दिया उसके भाई की हत्या कर दी।बचाने के दौरान आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस पर उसने भागकर जान बचाई। हरियाणा के जनपद नूंह की तहसील पुन्हाना के गांव बिछौर निवासी ठेकेदार आशु के साथ वह अपने भाई सहित अन्य लोगों के साथ गन्ने की छिलाई करने गया था स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के साथ संतानों में 6 लड़कियां और एक लड़का है वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।