फर्रुखाबाद:हर्षोल्लास से मनायी सम्राट अशोक महान जयंती

जनपद फर्रुखाबाद के जन अधिकार पार्टी जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनायी गयी|सभा का संचालन स्वयं जेएपी जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य ने किया|सभा के मुख्य वक्ता अवधेश कठेरिया पूर्व प्रधानाचार्य ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जन्म चैतमास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को पाटलिपुत्र के सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य के पुत्र बिन्दुसार के घर हुआ|सम्राट अशोक जन्म से ही महत्वाकांक्षी थे|सम्राट अशोक अपने देश की आनवान शान के रक्षक थे|वे कहा करते थे कि जो मेरे देश का दुश्मन वह सर्व प्रथम मेरा दुश्मन है वह चाहे मेरा सगा भाई ही क्यों न हो|सम्राट अशोक ने देश हित में अपने सगे रिश्तों का अनेकों बार खून किया| सम्राट अशोक देश की रक्षा में सर्वोपरि रहे थे इसलिए सम्राट अशोक महान कहलाये और देश के लिए धार्मिक क्रत्य में सभी धर्मों को समान समझने और हर धर्म तथा हर नागरिक को समानता का अधिकार दिलाने के कारण सम्राट अशोक महान को प्रियदर्शी सम्राटअशोक महान की ख्याति प्राप्त हुई|उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी प्रसिद्धियों से आज तक किसी भी राजा को नहीं नबाजा गया|ऐसे थे सम्राट अशोक महान|आज सम्राट अशोक महान की जयंती को जन अधिकार पार्टी के मुखिया माननीय पूर्व मंत्री श्रद्धेय बाबू सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में पूरे प्रदेश में जन अधिकार पार्टी कार्यालयों में व पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव और शहर शहर में बड़ी धूमधाम से मनायी|जनपद फर्रुखाबाद में जिला मुख्यालय पर, शमशाबाद, कायमगंज के ग्राम भटमयी में बड़ी ही धूमधाम से सम्राट अशोक महान की जयन्ती को मनाया गया|इस अवसर पर दया नन्द भास्कर, रामा , कुमार, छेदालाल राजपूत जेएपी जि०सं०मं०, वेदप्रकाश, सूबेदार मेजर नरेंद्र शाक्य जेएपी जि०संरक्षक, ड०शैलेश शाक्य, दयाराम गौतम, राम औतार कुशवाहा, सुनील शाक्य, दशरथ शाक्य, श्याम पाल शाक्य जेएपी जि०प्रभारी, दीपक शाक्य, आदेश शाक्य, छोटेलाल शाक्य, शिवजी शाक्य, वेदप्रकाश शाक्य, छदामी शाक्य, ए०पी०सिंहशाक्य, आदि अनेकों सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे| रिपोटिंग जन अधिकार पार्टी के कायमगंज वि०स० अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य आयुर्वेदाचार्य ने की|