फर्रुखाबाद:जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों को मिली व्हील चेयर

फर्रुखाबाद, आज 27 मार्च 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया और इस दौरान जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद आदि अधिकारीगणों ने दिव्यांग बंदियों से स्वास्थ्य के बारे पूछा और हालचाल लिया इसी कड़ी चार दिव्यांग बंदियों को स्वामी रामानंद महाविद्यालय सोसायटी फर्रुखाबाद के सौजन्य से व्हील चेयर वितरित की गई जिसे दिव्यांग बंदी व्हीलचेयर पाकर खुश हुए।