पीलीभीत : माता पूर्णागिरि पैदल लोगों का जत्था बापस गांव पहुंचने पर देवी स्वरूप भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

तहसील क्षेत्र के घुंघचाई गांव से हर साल की तरह इस बार भी दस मार्च को ढाई सौ धार्मिक श्रद्धालुओं का जत्था पैदल यात्रा के साथ माता के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था।दर्शन कर मंगलवार को भक्तों का जत्था ढोल नगाडों के साथ वापस लौटा।डीजे पर वज रहे माता रानी के गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए।वापस आने पर जत्थे को विभिन्न गलियों में घुमाया गया।कई जगहों पर गुलाल उडा कर जत्थे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तीमय हो गया। गांव के देवी मंदिरों पर यह यात्रा पहुंची।इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव कुमार यादव,डा.सागर विश्वास,मयंक मिश्रा,राजकुमार,राजेश सैनी,रवि सैनी, कमल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।लोगों ने बताया है कि अगले दिन विशाल भंडारे का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।