पीलीभीत ; इंडिया मार्का हैडपम्प खराब,पानी के लिए भटक रहे लोग

पूरनपुर। नगर के सेठ अल्ट्रासाउंड व चंदी अस्पताल के पास लगा इंडिया मार्क का हैडपंप महीनों से खराब पड़ा हुआ है।इसके चलते वहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रोजाना तहसील क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं।पड़ोस में ही एक हॉस्पिटल है जहां मरीजों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन इंडिया मार्का हेडपंप बीते कई महीनों से ठप पड़ा हुआ है।इसके चलते उनको पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।बताया जाता है कि इसकी मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई।लेकिन किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।इसके चलते पानी के लिए मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।बृजेश कुमार,राममूर्ति,गंगाराम,विजय पाल,राधे श्याम,कृष्ण कुमार,सुमित सहित दर्जनों लोगों ने जल्द ही खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।जिससे यहां आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े।इसके अलावा नगर के ब्लॉक रोड पर स्थित मजार के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है।शिकायत के बावजूद अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।