पीलीभीत :बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत चार घायल

पूरनपुर। मार्ग दुर्घटना में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर निवासी राम कुमार की दिलावरपुर में सुसराल है।रविवार को वह अपनी पत्नी गंगादेई के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित राइस मिल के पास सामने से आ रहे सिमरिया निवासी वावूराम की बाइक से भिड़ंत हो गई।हादसे में दंपति के अलावा गंगाचरण व उसका साथी सियाराम घायल हो गए।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।