बरेली :दीवाली कार्यक्रम मे एक दिया शहीदों के नाम जला शहीदों को दी श्रद्धांजलि


बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में दीपावली के मौके पर शनिवार को रोटरी भवन में हुए एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विजय बहादुर सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू मिश्रा सहित क्लब के सैकड़ों सदस्यों ने उन शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के नाम से एक- एक दीया जलाया जिन्होंने देश की खातिर लड़ते हुए अपने जान की बाजी लगा दी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने देश के जवानों को नमन करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार मनाते हैं और हमारे जवान अंधेरे में सरहद पर हमारी रक्षा करते हैं। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने जवानों और शहीदों को समर्पित बहुत जोशीले गीत भी सुनाये। देखो वीर जवानों देखो गीत सुनाकर मशहूर गायक अजय चौहान ने सभी में जोश भर दिया। मुकेश सक्सेना, अजय चौहान, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सक्सेना, शुभम, मधु वर्मा, कल्पना सक्सेना, शकुन सक्सेना, विमला चौहान, गीतिका, सुधीर मोहन ने देशभक्ति एवम धार्मिक गीत सुनाए। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, श्याम मनोहर, मधुरिमा सक्सेना, चित्रा जौहरी, मीना भटनागर, आर के सक्सेना, अभय भटनागर मौजूद रहे।