फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पांचाल घाट पर गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख मत्स्य अंगुलिका मछली छोड़ी गई

फर्रुखाबाद,आज 21 अक्टूबर 2022 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पांचाल घाट पर गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख मत्स्य अंगुलिका मछली छोड़ी गई। इस मौके पर दिवाकर सिंह मत्स्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद ने भाग लिया । इससे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर मंडल के उप निदेशक डा. नूरुल हक़ ने की एवं विशिष्ट अतिथि अजय सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग कन्नौज रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव बाथम ने किया। मुख्य अतिथि अनिल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा नदी में दो लाख मछलियां छोड़ी गई है। पूरे प्रदेश में इसी प्रकार मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य संरक्षण हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इसमें 100 से 800 एमएम आकार की से मत्स्य अंगुलिकाएं (मछली) को वृहद स्तर पर नदी में छोड़ा जा रहा है। डा. नूरुल हक़ ने बताया कि समय समय पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम मत्स्य विभाग द्वारा किए जाते रहे हैं ।और आज फिर एक बार पुनः माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार बहुत बड़ी संख्या में गंगा नदी में मछलियों को छोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में निषाद पार्टी युबा जिलाध्यक्ष अजीत बाथम और वरिष्ठ समाजसेवी अशोक कुमार कश्यप, मुकेश चंद्र बाथम, मुनेश कश्यप, राकेश बाथम, विनोद कुमार कश्यप, बृजेश कश्यप, सुरेश चंद्र कश्यप, सुशील मिश्रा, प्रताप सिंह, मौजी बाबा आदि लोग उपस्थित रहे।