पीलीभीत : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल के नेतृत्व दर्जनों प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सुनाई

पुरनपुर ;अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लखनऊ पहुंचे।जंहा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने पीलीभीत के अखिल भारतीय संगठन के जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को सम्मानित कर कई विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
28 अक्टूबर 2021 प्रदेश भर के प्रधानों को लखनऊ वुलाया गया था।मुख्यमंत्रीजी द्वारा कई घोषणाएं की गयी थीं।प्रधानो ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान में महारैली के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था।जिसमे कहा गया था कि सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयरटेकर एवं प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग से करने का वादा किया गया था।जिस पर तत्काल अमल किया जाए। प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर माह में एक बार जनपद के जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाये जाने का वादा किया गया था।जिसका तत्काल क्रियान्वयन किए जाने की मांग की।इसके अलावा अन्य कई समस्याओं को लेकर अवगत कराया था।लेकिन किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।इसको लेकर पीलीभीत जिले के अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानो ने लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया।इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास शर्मा,आकाश दीप अग्निहोत्री,व्लाक अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।