पीलीभीत:अकाल एकेडमी में एकल विद्यालय की ओर से हुई अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

पीलीभीत पूरनपुर,: एकल अभियान समूचे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंच आयामी शिक्षा का संचालन करता है। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनमें राष्ट्र भावना जागृत करने हेतु यह प्रतियोगिताएं समूचे देश में आयोजित की जा रही हैं ।
अभ्युदय क्लब द्वारा आयोजित आंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गोमतीपुर द्वारा अकाल एकेडमी में शुरू हुई है।कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा वंदन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन भी बारिश के बीच भी बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। इसमें स्कूल प्रबंधन का भी विशेष सहयोग रहा है।
एकल अभियान संभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाग रुहेलखण्ड के अंचल पूरनपुर के अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अकाल अकादमी गोमती पुल में शनिवार को हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का 25 सितंबर को समापन होगा इसमें क्षेत्र के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है प्रतियोगिता में दौड़ में शिशु वर्ग 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ सहित चार प्रकार के 4 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ कबड्डी कुश्ती ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पहले दिन बारिश होने के बावजूद खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखा गया। विद्यालय प्रबंधन का भी इस प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा है। शनिवार को भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।