बरेली – नगर पंचायत सिरौली में नींव की खुदाई करते समय मिला अद्भुत पत्थर, जुटी भारी भीड़।

आँवला – नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला पांडान में नींव की खुदाई करते समय एक अद्भुत पत्थर जमीन से निकला। वह पत्थर 6 से 7 किलो वजन का बताया जा रहा है। पत्थर की विशेषता यह है कि वह पानी में नाव की तरह तैर रहा है। इस बात का पता जब चला शुक्रवार को रात बारिश होने के दौरान नींव में पानी भर गया। उसी नींब में यह पत्थर पड़ा हुआ था। सुबह होने पर जब देखा गया तो यह पानी में तैर रहा था। जिसको देखकर सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए। मोहल्ला वासियों ने पत्थर को धोकर साफ जल में डाल दिया और पत्थर को देखने लगे बार-बार दबाने के बाद भी पत्थर पानी में तैर रहा था। इस अद्भुत नजारे को देखते हुए लोगों का कहना है कि यह पत्थर भगवान श्रीराम का चमत्कार है। इस विषय में विद्वान आचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि यह पत्थर भगवान श्री राम का एक चमत्कार है। और इस पत्थर को रखकर एक मंदिर स्थापित करना चाहिए। और उसी मंदिर में इसकी पूजा होनी चाहिए। मौजूदा भाजपा सभासद नितिन कुमार पांडे ने बताया यह पत्थर खुदाई के दौरान मिला है। और लोगों की बड़ी आस्था इस पत्थर की प्रति है। भगवान श्रीराम का यह चमत्कार है। धीरे-धीरे यह चर्चा सिरौली ही नहीं बल्कि सिरौली के आसपास क्षेत्र में फैल गई। उस पत्थर को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता अतुल कुमार गुप्ता भी पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि यह भगवान श्री राम का एक चमत्कार है। आज सुबह से ही इस अद्भुत पत्थर को देखने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की कतारें लगी रहीं।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा