प्रयागराज:जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरो का भम्रण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरो का भम्रण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाढ़ राहत शिविरों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही, उदासीनता बरतने वाले या शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रविवार को बाढ राहत केन्द्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कैंटोनमंेट मैरिज हाॅल, सदर बाजार कैंट हाईस्कूल,ऐनी बेसेंट गल्र्स इण्टर कालेज छोटा बघाड़ा बाढ़ राहत केन्द्र, आईपीईएम इण्टरनेशल स्कूल एण्ड कालेज सहित अन्य बाढ़ राहत केन्द्रो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरो में रह रहे लोगो से व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर प्रभारियो को बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगो के लिए समय से खाना, पीने योग्य पानी, चाय, नाश्ता, बच्चो के लिए दूध की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम को बाढ राहत शिविरो में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ पानी के टैंकर की भी व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने स्वास्थ विभाग की टीम को प्रतिदिन बाढ़ राहत शिविरो में रह रहे लोगो का स्वास्थ परीक्षण करने के साथ ही साथ दवाओ की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया है जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरो में प्रतिदिन फागिगं कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विद्युत विभाग को बाढ़ राहत शिविरो में विद्युत की समुचित आपूर्ति बनाये रखने के साथ-साथ प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। बाढ़ राहत शिविरो में पुलिस की भी तैनाती सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ राहत शिविरो में सभी आवश्यक व्यवस्थाये पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहे, किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए, उन्होने कहा है कि इसमे लापरवाही, उदासीनता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी एवं उप जिलाधिकारी सदर श्री युवराज सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अरविन्द राय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
Mo, 7571974858