पीलीभीत: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत तथा रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत तथा रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरनपुर के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को तिरंगा प्रदान किया एवं सभी बच्चों को कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर परिवार में तिरंगा अवश्य फहराए।आजादी के इस अमृत महोत्सव को पूरे जोश के साथ सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। इस दौरान सारे बच्चों को 15 अगस्त के बारे में जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूरनपुर, जे आर पी स्कूल पूरनपुर में जाकर बच्चों को झंडा वितरण किया गया। कार्यक्रम में बृजेश शुक्ला, इंदु गंगवार, सरिता भारती, सुमनलता, दीपाली सक्सेना, रोहित मिश्रा, पूनम अग्रवाल, प्रीति पांडे, अंजू बाजपेई समेत सभी स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा। आंत में रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं रोटरी रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा