पीलीभीत: जहानाबाद तिराहा का जल्द होगा सौन्दर्यीकरण- जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जहानाबाद तिराहे का सौन्दर्यीकरण कराने के दृष्टिगत आज औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद डिवाइडर की पेंटिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। तिराहे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि तिराहे के आस पास साफ सफाई कराई जाये। उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार विमल गुप्ता को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान तिराहे पर उचित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि तिराहे मॉ गोमती का दृश्य व स्वागत द्वार लगाया जाये। चौराहे पर बने रेलिंग चारों ओर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि यह तिराहे के सौन्दर्यीकरण से शहर की सुन्दरता बढेगी तथा तिराहे पर लाईटिंग की व्यवस्था से यातायात सुगम होगा।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।