पीलीभीत : जल बचाओ जागरूकता अभियान की शुरुआत ।

पीलीभीत : प्रदेश में भूजल की सुरक्षा, नियोजित विकास, संरक्षण एवं उसके विवेकयुक्त उपयोग तथा विनियमित दोहन हेतु जन जागरूकता करने के उद्देश्य से 16 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक भूजल सप्ताह मनाया जाना है। जिसका मुख्य विचार बिन्दु जन जन तक जल पहुचाना है, जल संरक्षण अपनाना है रखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, उद्यान अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद, प्रभागीय वन अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को जल संचयन हेतु जागरूक करें, सम्बन्धित विभागों द्वारा जल संचयन हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जन जागरूकता हेतु क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाये।