पीलीभीत : वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा 05,06,07 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान से जुडने हेतु आम जनमानस से अपील की गई है। वन, जीव, जल संरक्षण हेतु सभी से कल के वृहद वृक्षारोपण जन आनदोलन में सहभागी बनते हुए, वृक्षारोपण की अपील की गई है। खाली भूमि पर पौधों का रोपण करें और अपनी पृथ्वी को बचाऐं रखने में सहयोग करें।
वृहद वृक्षारोपण के तहत जनपद में 38 लाख 34 हजार 100 के लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके अनुरूप कल महाभियान के तहत निर्धारित लगभग 27 लाख 38 हजार 300 पौधों का रोपण किया जायेगा और जुलाई माह के अन्त तक प्राप्त लक्ष्य 38 लाख 34 हजार 100 पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। दिनांक 06 जुलाई 2022 को 02 लाख 73 हजार 950 पौधा का रोपण व दिनांक 07 जुलाई को 02 लाख 73 हजार 950 पौधा का रोपण एव दिनांक 15 अगस्त को 05 लाख 47 हजार 900 पौधों को रोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में अमृत वन, 03 खाद्य वन, बाल वन, 05 युवा वन, 05 शक्ति वन स्थापित किये जायेंगे। जनपद मुख्यालय पर वृक्षारोपण हेतु 08 प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें उपाधि डिग्री कालेज, ड्रमण्ड कालेज, नेहरू पार्क, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्यानपुर नौगवां, रानी अवन्तीबाई इण्टर कॉलेज, प्रा0वि0 गुर्जगौटिया, राजकीय भूमि कल्यानपुर एवं राजकीय पौलिटेक्नीक हेतु जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। सभी नोडल अधिकारियों की समीक्षा करते हुये समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि उक्त किसी भी स्थान पर मा0 मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण हेतु प्रतिभाग किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।