फर्रुखाबाद में शनिवार को बजरिया रोड़ पर भी बुलडोजर पंहुच रहा है| जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश कर्मियों को भी दे दिये गये है| भारी पुलिस बल की तैनात रहेगा|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया शनिवार को वह बजरिया मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलायेंगी| वहीं उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रेलवे रोड़ पर चिन्हांकन किया गया है| जिसके बाद रविवार तक का समय सभी खुद तोड़नें के लिए दिया गया है| यदि रविवार तक वह खुद नही तोड़ते तो सोमवार को वह सुबह रेलवे रोड़ पर जाकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा देंगी|
फर्रुखाबाद : शनिवार को बजरिया में चलेगा अतिक्रमण अभियान
![](https://i0.wp.com/thedastak24.com/wp-content/uploads/2022/05/up_breaking.webp?resize=240%2C172&ssl=1)