पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा कल देरशाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजाल लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि उन्नयन कार्यक्रम से अधिक से अधिक कैदियों को जोड़ा जाये। जिससे शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का मौका मिले सके। इच्छुक कैदियों को इस अभियान से जोडा जाये, जिससे कैदियों में कौशल विकास के माध्यम से हुनर विकसित हो और जेल से जाने बाद स्वालम्बी बन सके।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।