जौनपुर:इस बार चर्चित नव निर्मित सम्राट अशोक भवन पर मनाया जाएगा सम्राट अशोक जयंती समारोह

जौनपुर:सम्राट अशोक महान की जयंती को लेकर आज जौनपुर के सम्राट अशोक भवन पर प्रियदर्शी अशोक मिशन,मौर्य शाक्य सोसायटी एवम् लोक मंगल दल के सदस्यों ,पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।बैठक में नव अप्रैल को नव निर्मित सम्राट अशोक भवन पर सम्राट अशोक जयंती उत्सव मनाने को लेकर चर्चा की गई।बता दे कि जौनपुर में एक करोड़ कि लागत से बनने वाला चर्चित सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य काफी जोर शोर से चल रहा है यह भवन लगभग साठ प्रतिशत तक बन चुका है।इस बार सभी संघटनो ने सम्राट सम्राट अशोक जयंती, नव निर्मित सम्राट अशोक भवन पर ही मनाने का निर्णय लिया है।बैठक में मुख्य रूप से प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य,शाक्य मौर्य सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम चंद मौर्य,उपाध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य, कोषा अध्यक्ष राम सकल मौर्य,नरसिंह मौर्य,दूध नाथ मौर्य,मुन्ना मौर्य, विक्रमा दित्य मौर्य,एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य,लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रणजीत मौर्य,महेंद्र मौर्य,राम सिंह मौर्य, ग्राम प्रधान रवि मौर्य, ग्राम प्रधान शैलेश मौर्य,दस्तक 24 ब्यूरो चीफ पंकज कुमार मौर्य,सोनू मौर्य,मुनीब जी ,शिव आशरे मौर्य आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहें।