बरेली-तांगे में रखे गार्डर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

बरेली/यूपी : गांव गोकिलपुर निवासी मेघनाथ रोजगार सेवक हैं। वह रविवार शाम करीब सात बजे बाइक से कस्बा शीशगढ़ से घर लौट रहे थे। ढकिया डाम पर काफी अंधेरा था। जहां उनकी बाइक और सामने से आ रहे तांगे में भिडंत हो गई। तांगे में लदे लोहे के गर्डर रोजगार सेवक के सीने से टकरा गए। मेघनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसओ अजय पाल ने बताया हल्का इंचार्ज को मौके पर भेजा है।

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

फतेहगंज पश्चिमी में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की बाइकों को कब्जे में ले लिया है।