पीलीभीत : आगामी विधानसभा निर्वाचन के निमित्त भारत नेपाल जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

पीलीभीत : आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 के निमित्त भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के सम्बन्ध में दिनांक बाईस दिसंबर को सांय 03.00 बजे होटल सिदार्थ व्यू करकंड़ो, नेपालगंज बांके, नेपाल में को-आर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस को-आर्डिनेशन मीटिंग में जिलाधिकारी पीलीभीत महोदय, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय तथा जनपद महाराजगंज, सिदार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं नेपाल के सीमावर्ती जनपद पश्चिम नवलपरासी, रूपन्देही, कपिलवस्तु, डांग, बरदिया, कैलाली, कंचनपुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं आर्मड फोर्सेज नेपाल के अधिकारी सम्मिलित हुए।