पीलीभीत: किसान की उर्वरक संबंधित समस्याओं को समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।

पीलीभीत रबी में जनपद के किसान भाई की उर्वरक सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान भाई उर्वरक से सम्बन्धित समस्या/शिकायत यथा दुकानदार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री, उर्वरक उपलब्धता की जानकारी करना अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या/जिज्ञासा के समाधान हेतु कंट्रोल रूम के नम्बर पर फोन कर सकते है। कंट्रोल रूम प्रातः 8ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक कंट्रोलरूम नम्बर 9719751662 व 9719566248 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत का निस्तारण तुरन्त किया जायेगा।
समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि समस्त प्रकार के उर्वरक की बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन से ही करेगें। किसान से उर्वरक के निर्धारित मूल्य ही लेगे एवं पी0ओ0एस0 मशीन से प्राप्त रसीद, किसान को उपलब्ध कराएगें, उर्वरक की बिक्री किसान की भूमि की जोत एवं बोई जाने वाली फसल फसल के अनुपात में ही की जाये। उर्वरक विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी उर्वरक की बिक्री जाती है अथवा किसान को उर्वरक खरीद की रसीद नही जाती है तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरूद्व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें।