पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बैरक-1, किशोर बैरक, महिला बैरक व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना गया। उन्होंने बच्चों के खाने की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं एवं साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जेलर, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।