पीलीभीत: शारदा पार बाढ़ आपदा प्रभावित 16 ग्राम पंचायतों से संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया गया।

पीलीभीत विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर के बाढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्र सारदा पार का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशुतोष दीक्षित”राजू द्वारा अपनी टीम के साथ स्थलीय भ्रमण किया गया चुनाव उपरांत प्रथम बार क्षेत्र में जाने पर जगह जगह देवतुल्य जनमानस का आशिर्वाद व स्नेह प्राप्त हुआ इस आपदा से जूझते हुए भी लोगों का अपार स्नेह मिला सारदा पार स्थिति सभी 16 ग्राम पंचायतों से सम्बंधित राजस्व ग्रामों जो की आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राजस्व लेखपालों को निर्देशित किया गया की अविलंब फसल बीमा व आपदा/बाढ़ कटान से प्रभावित हुए मकान आदि का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित कर प्रभावित परिवारों को लाभ दिलाने का हर सम्भव प्रयास करें। कई ग्राम पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख अशुतोष दीक्षित राजू द्वारा शाशन द्वारा प्राप्त राशन किटें वितरित कर जनमानस की जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त कर कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया व सम्बंधित अधिकारियों को आपदा से उपजी जनसमस्याओं की जानकारी दी। और हो रहे कटान व फसल नुकसान एवं भारी बारिश में गिरे हुए छप्पर पोस मकानों का जमीनी स्तर पर हकीकत जानीं अभी हाल ही में ग्राम पंचायत रामनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व गुड्डू पाण्डे जी का ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।उनके निवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की, 19 अक्टूबर को आई आपदा में भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत सिद्दनगर में स्व अवतार सिंह पुत्र लखविंदर सिंह उम्र 30 वर्ष की पानी में डूबने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनके निवास पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया एवं दिवगंत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस भ्रमण कार्यक्रम में सम्मानित जनमानस के प्रमुख रूप से साथ रहे।प्रधान संगठन महामंत्री परमजीत सिंह काका ,प्रधान सलीम, प्रधान सईम परमजीत सिंह पम्मा प्रधान,भाजपा मंडल महामंत्री अचलेंद्र मिश्र अचल ,सुनील मिश्र, रिजवान सिद्दीकी, विनीत प्रजापति, गुरुविंदर सिंह गोरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, सुक्खम प्रधान, समशेर आलम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य तसब्बर, अनुराग सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ साथ दर्जनों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य साथ रहे।