पीलीभीत 31 अक्टूबर को समस्त कार्यालयों/विद्यालयों में मनाया जायेगा भारत रत्न पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का 146 वां जन्मदिवस।

पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 146 वां जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अखण्ड दिवस समारोह 31 अक्टूबर 2021 को प्रातः 8ः30-9ः30 बजे समस्त विद्यालयों (निजी/सरकारी) में सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर चर्चा एवं लघु नाटिका का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयोजित किये जायेगें। प्रातः 10ः00 बजे समस्त कार्यालयाध्यक्ष/प्रधानाचार्य, सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर सम्मान प्रदर्शित करेंगे तथा राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम सभी कार्यालयध्यक्ष/प्रधानाचार्य आयोजित किया जायेगा। प्रातः 10ः30 सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज व सतानत धर्म बांके बिहारी इण्टर कॉलेज में की जायेगी। प्रातः 11ः00 बजे विचार गोष्ठी एवं कैम्प का आयोजन किया जायेगा। अपरान्ह 12ः00 बजे विचार गोष्ठी/सांस्कृतिक कार्यक्रम/स्लोगन सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज में आयोजित की जायेगी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फल वितरित किये जायेगें तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा फल वितरित किये जायेगें। अपरान्ह 12ः30 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फल वितरित किये जायेगें तथा वद्धाआश्रम बीसलपुर में फल वितरित किये जायेगें। अपरान्ह 01ः00 बजे आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। तहसील स्तर पर उपरोक्तानुसार कार्यक्रम सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल की फिल्म का निःशुल्क का प्रदर्शन जिला मनोरंजन कर अधिकारी की देखरेख में कराया जायेगा।