पीलीभीत :2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

पीलीभीत/आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूरनपुर विधानसभा के कली नगर मंडल में जिला महामंत्री लेखराज भारती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा सर्वप्रथम कलीनगर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पर स्वच्छता कार्य करने के उपरांत यात्रा का प्रारंभ किया गया यात्रा कलीनगर कस्बे से होकर ग्राम जमुनिया ,आसपुर खासपुर ,दयालपुर ,पिपरिया नदिया ,दोदपुर ,फुलहर सुंदरपुर चित्र पुर , माधोटांडा ,होते हुए गोमती उद्गम स्थल पर समापन हुआ ।समापन में जिला महामंत्री लेखराज भारती ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय त्योहारों को भारतीय संस्कृति के के आधार पर बनाती है उन्होंने कहा आज कार्यकर्ताओं के जोश को देखते भारतीय जनता पार्टी इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में फिर जीत का परचम लहराया गी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया मंडल अध्यक्ष शिवम जयसवाल जी ने भी सभी का धन्यवाद किया इस अवसर पर जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री विधानसभा विस्तारक सौरव शर्मा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ,मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल लोधी , हिरदेश तिरगुणाय मंत्री शिव कुमार राठौर रवि गुप्ता विनय कटियार प्रवेश भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे