फर्रुखाबाद – छपाई ,कला ,ब्लाक प्रिंटिंग ,जरदोजी कारीगरी की कायल हुई :राज्यपाल

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नें फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड़ स्थित लाटेरा हाउस में पंहुच कर फर्रुखाबाद की कारीगरी को देखा तो वह गदगद हो गयीं| उन्होंने ब्लाक प्रिंटिंग को काफी पसंद किया| इसके साथ ही शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लाटेरा हाउस पंहुची | जहाँ उन्होंने हस्तशिल्पियों से वार्ता कर जानकारी ली| इसके साथ ही साथ उन्होंने जरी- जरदोजी कारीगरी, ब्लाक प्रिंटिंग आदि का अवलोकन किया| इसके साथ ही साथ उन्हें ब्लाक प्रिंटिंग काफी पसंद आयी| राज्यपाल नें ब्लाक प्रिंटिंग के व्लाक से छपाई भी करके देखी| जिसकी उन्होंने सराहना भी की| उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों द्वारा तैयार किये गये विभिन्य उत्पादों को भी देखा|
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह