कासगंज:अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस

कासगंज: जनपद के कस्बा सिढ़पुरा में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव अनिल राठौर के निर्देशन में संगठन के पदाधिकारियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस।
देशभक्ति का जब्जा कारगिल की जंग में भारत को मिली सफलता को 22 साल हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
वही अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया भारत योद्धाओं की भूमि है, जिसने हमेशा दुश्मनों को हराया है। भारतीय सेना भारत की सीमा की रक्षा करती है। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा घुपैठ करता है। ऐसी ही एक घटना 1999 में कश्मीर में हुई, जब पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर चुपके से कब्ज़ा कर लिया। लेकिन भारत ने दो महीनों तक पाकिस्तान से युद्ध किया और अपनी जमीन वापस ली। 26 जुलाई 1999 को कश्मीर के कारगिल में भारत ने पाकिस्तान हरा दिया। इसलिए हर साल 26 जुलाई 2021 को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष हम कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है।
इस अवसर पर मौजूद जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी,जिला सह संगठन मंत्री गोविन्द राम, जिला मीडिया प्रभारी हृर्देश राठौर,जिला सह संगठन मंत्री गौरव शाक्य, अनुज वर्मा, डॉ.विशेष निगम सहित आदि लोंग मौजूद रहे।

सवांददाता: गौरव शाक्य