जौनपुर:प्रमोद यादव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने जौनपुर जिले के निवासी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता प्रमोद यादव पुत्र श्री स्व• लल्लन यादव ,ग्रामसभा-महापुर, पोस्ट-बामी,विधानसभा-मछलीशहर जौनपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष और ओमनाथ बिंद ओमनाथ पुत्र श्री हलधर बिन्द, ग्राम अलिशाहपुर पोस्ट सिकरारा,जनपद जौनपुर ,
को प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी नियुक्त दिए जाने से जौनपुर जिले के समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई और समाजवादी लोहिया वाहिनी जौनपुर की जिला कमेटी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी और समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल जी को हार्दिक धन्यवाद दिया।