पीलीभीत: वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज जनपद में 26 लाख पौधों का किया गया रोपण।।

पीलीभीत : वन महोत्सव अभियान 2021 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में शासन से आये नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पशुधन मत्स्य एवं डेरी श्री सुधीर गर्ग एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह द्वारा ड्रमंड कॉलेज,नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन व पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाह पोटा में पौधा रोपण किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा राजघाट पर नव निर्मित पार्क में भी वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा माल श्री, कचनार, पीपल, सहजन, बरगद, आम सहित कई लाभाकारी पौधों का रोपण किया गया। आज जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में वृहद स्तर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं।
महा अभियान के अन्तर्गत 27 विभागों द्वारा अपने लक्ष्य के अनुरूप वृहद स्तर पर लाभकारी वृक्ष जैसे आम, पीपल, बरगद सहजन, फरेंद, नीम, चन्दन, लीची, सागौन जैसे लाभकारी वृक्षाों का वृक्षारोपण किया गया है, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ सामाजिक वानिकी को निर्देशित करते हुये कहा कि आज शाम तक रोपित किये गय समस्त पौधों की विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित किया जाये और साथ ही साथ रोपित पौधों की देखभाल नियमित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु ट्री गार्ड लगाये। इसके साथ ही साथ उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि रोपित किये गये पौधों की जियो टैगिंग उक्त पोर्टल पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें जिससे की दिये गये लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।
जनपद में आज वृहद स्तर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी सहभागिता की गई और शासन द्वारा निर्धारित 31.25 लाख लक्ष्य के अनुरूप आज महाभियान के तहत आज निर्धारित लगभग 26 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया और जुलाई माह के अन्त तक प्राप्त लक्ष्य 31.25 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। आज आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग 1391900, कृषि विभाग 261500, उद्यान विभाग 175600, पर्यावरण विभाग 166700, राजस्व विभाग 158500, पंचायतीराज विभाग 158500, सामाजिक वानिकी 85300, नगर विकास विभाग 25700, उच्च शिक्षा विभाग 25200, रेलवे विभाग 20300, रेशम विभाग 19400, लोक निर्माण विभाग 13300, जल शक्ति विभाग 13300, स्वास्थ्य विभाग 10500, आवास विकास विभाग 8800 सहित पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, परिवहन, रक्षा विभाग, गृह विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नामित किये गये थे, जिनकी देखरेख में सकुशल एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग के लक्ष्य के अनुरूप पौधों का रोपण कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जनपद के स्कूल व काॅलेजो में वृक्षारोपण कराया गया। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, सचिव व लेखपालों के माध्यम से वृहद स्तर पर लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही साथ व्यक्तिगत योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ टाइगर रिजर्व, मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएफओ सामाजिक वानिकी, नगर माजीस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत