पीलीभीत: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर दी बधाई

पीलीभीत /पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा है की खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी अब मुख्यमंत्री बन गए हैं इससे हम सब को फायदा होगा क्योंकि वह उत्तर प्रदेश व पीलीभीत के निवासियों के लिए अच्छी सोच रखते हैं। विधायक ने फोन पर उन्हें बधाई दी है और इस बात पर काफी प्रसन्नता भी जताई है। पूरनपुर विधानसभा से सटा विधानसभा क्षेत्र खटीमा उत्तराखंड में पड़ता है इसके विधायक पुष्कर सिंह धामी को 1 दिन पूर्व उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित किया गया और आज शपथ ग्रहण कराया गया है।उन्होंने कहा कि श्री धामी को बधाई दी है। उनके पुत्र रितुराज पासवान ने भी श्री धामी को फोन पर बधाई दी और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किये हैं। विधायक समर्थकों ने उनके मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा