पीलीभीत: नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन के रूप में किया जायेगा विकसित-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने 04 जुलाई को महा अभियान वृक्षारोपण तैयारियों के दृष्टिगत वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन के रूप में विकसित करने हेतु वृक्षारोपण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि शासकीय भूमि को तार फैसिंग के माध्यम से घेरा बन्दी कर दी जाये। भूमि के पर सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये गये। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका, वन विभाग की टीम को लगाकर समस्त भूमि की जंगल झाडियों की साफ सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाये। इसके उपरान्त समतलीयकरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ साथ ही स्मृति पवन के चारों को कच्चा पथवें का निर्माण किया जाये, जिसके किनारे किनारे पौधे के रोपण का कार्य किया जाये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी व डीएफओ सामाजिक वानिकी को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि पिलर लगाकर तार फेसिंग का कार्य वृक्षारोपण सेे पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। भूमि पर जहां पर अवैध कब्जे है उनके हटाते हुये तार फेसिंग के अन्तर्गत ले लिया जाये। उन्होंने कहा कि भूमि को पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।
इस दौरान डीएफओ सामाजिक वानिकी, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिस सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत