पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर भ्रमण कर साप्ताहिक लॉकाडाउन का लिया जायजा।

पीलीभीत : आज दिनांक 06 जून 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा छतरी चौराहा/ गौहनिया चौराहा/ गैस चौराहा/कोतवाली तिराहा/ रोडवेज तिराहा/ ईदगाह फाटक/ बांसुरी चौराहा/ डिग्री कालेज चौराहा आदि का भ्रमण कर साप्ताहिक लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को सख्त हिदायत देकर बन्द कराया गया तथा संदिग्ध वाहनों की चैंकिग करायी गयी। महोदय ने ड्यूटी प्वाइंट पर लगे पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराये जाने तथा लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराये जाने के निर्देश दिये।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत