मिलावटी घी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक:

मिलावट के जहर ने लोगों के स्वास्थ्य को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। मिलावट को रोकने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई भी होती है लेकिन इसके बावजूद भी मिलावट का गोरखधंधा रुकने का किसी भी तरह नाम नहीं ले रहा है। हम सभी इस बात को बहुत बखूबी जानते हैं कि घी में अक्सर बहुत ज्यादा मिलावट देखने को मिलती है। अगर आप भी मिलावट भरे घी का लगातार सेवन कर रहीं हैं तो हम आपसे यह गुजारिश करते हैं कि ऐसा ना करें, क्योंकि ऐसा करने से हमारे शरीर में कई सारी बीमारियां प्रवेश करती हैं, जिससे हमारा शरीर धीरे-धीरे बहुत कमजोर होता जाता है। ऐसे में हम आपकों को बताते है कि मिलावटी घी खाने से आपकी सेहत पर किस तरह के अधिक नुकसान होते है।

  • मिलावट युक्त घी से प्रेगनेंट औरत का गर्भपात होने का खतरा रहता है। इसलिए प्रेगनेंट औरत को हमेशा घर पर ही बनाया हुआ घी खाना चाहिए।
  • अगर मिलावटी घी में कैडमियम की भी मात्रा पाई जाए तो ऐसे में इसके सेवन से कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। इससे मूत्रमार्ग और किडनी में खराबी हो सकती है।
  • अगर आप भी हड्डियों के चूरे वाले मिलावटी घी का सेवन करती हैं तो हम आपको बता दें कि इससे स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है।
  • नकली घी खाने से कभी भी हार्टअटैक आ सकता है। आपका बी.पी बढ़ सकता है और आपकी मृत्यु तक हो सकती है।
  • यदि घी में लेड जैसे पदार्थ मिले हो तो इसके कारण एनीमिया और ब्रेन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।