पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम छात्राओं को किया गया प्रेरित।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में महिला कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं हेतु करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुयी महिला डाक्टर ओजस्वी, वकील श्रीमती चित्रा देवी, सहायक अध्यापिका राजकीय जूनियर हाईस्कूल टोडरपुर अमरिया, चार्टड एकाउन्टेंट जूही अग्रवाल व रितु महाजन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्रीमती कुमकुम गंगवार व व्यवसायिक क्षेत्र से रितु गुप्ता इत्यादि एक्सपर्ट महिलाओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व सील्ड देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा छात्राओं के भविष्य हेतु करियर काउन्सलिंग सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने छात्रों को जज बनाने हेतु एलएलबी कराने हेतु प्रेरित किया गया और उसके बाद पीसीएसजे की परीक्षा उत्र्तीण कर जज बन सकती है। इसके साथ ही साथ इंजीनिरिंग, अध्यापक, डाॅक्टर व चार्टड एकाउन्टेंट के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
उपरोक्त करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापिकायें, व छात्राऐं उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत