पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा मोबाईल वैन को कलेक्ट्रेट प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (सचल खाद्य प्रयोगशाला) को बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिये रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जांच करने के तरीके का भी अवलोकन किया गया। अभिहित अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को मोबाइल वैन के भ्रमण हेतु रूट चार्ट के बारे के जानकारी दी गयी। मोबाईल वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में आम जनमानस एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ में कौन-कौन सी मिलावट हो सकती है, इसके बारे में बताया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग की जानकारी, न्यूट्रिशियन से सम्बन्धित जानकारी, फोर्टिफिकेशन सम्बन्धी जानकारी, खाद्य पदार्थों का रख-रखाव सम्बन्धी जानकारी, खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा अपनायी जाने वाली गुड मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिस की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। दिनांक 14.03.2021 को फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स द्वारा ललौरीखेडा में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने, जहानाबाद में 12 नमूने, अमरिया में 17 नमूने की जांचकर मौके पर ही परिणाम बताये हैं। आज गौहनिया चैराहे के पास 14 नमूने, माधौटांडा में 12 नमूने एवं इसके बाद टीम घुंघचाई एवं बिलसण्डा में जाकर फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स नमूने की जांच की जा रही है। व्यापारियों एवं आम जन द्वारा सक्रिय होकर फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच करायी जा रही है।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत