पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया फायर सर्विस स्टेशन पीलीभीत, प्रधान लिपिक कार्यालय एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत:आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा फायर सर्विस स्टेशन पीलीभीत, प्रधान लिपिक कार्यालय एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस स्टेशन के बैरिक, भोजनालय, ऑफिस एवं परिसर का भी निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस के सभी पुलिस कर्मचारियों के कार्य की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। फायर सर्विस की सभी गाड़ियों को चेक किया गया तथा गाड़ियों की साफ सफाई करने के लिए कहा गया। फायर सर्विस का स्टॉक रूम चेक किया गया तथा इसमें रखे सामान की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा जो सामान कंडम हो चुका है उसको कंडम कराने के लिए निर्देशित किया गया तथा कंडम रजिस्टर को भी चेक किया गया। फायर सर्विस के अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया तथा सीएफओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत प्रधान लिपिक कार्यालय का भी वार्षिक निरीक्षण किया गया कार्यालय के अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया कार्यालय में रखी पुलिसकर्मियों के चरित्र पंजिकाओं को चेक किया गया तो चरित्र पंजिका में विवरण अधूरा मिलने पर फटकार लगाई गई। पुलिस कर्मियों की जांच की फाइलों के निस्तारण का विवरण इंडेक्स में पूर्ण अंकित नहीं किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा उसमें नियुक्त पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली गई। तथा अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत