पीलीभीत: राम मंदिर निर्माण के लिए अब नगर के डॉक्टर भी आये आगे

पीलीभीत/पूरनपुर : हर गांव में अयोध्या में बन रहे हैं ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र किया जा रहा है। बढ़-चढ़कर लोग दान दे रहे हैं।इससे उन्हें काफी पुण्य मिलेगा, हर जाति धर्म के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
नगर में अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए अब नगर के डॉक्टरभी आगे आए हैं।शुक्रवार को नगर के चिकित्सकों ने ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि चेक के रूप में प्रदान की, विधायक बाबूराम ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और खुशी व्यक्त की कि उन्होंने धर्म के इस कार्य में अपना आर्थिक सहयोग दिया। डाक्टर में मुख्य रूप से डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गुप्ता, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, डॉक्टर टी एन सिंह, डॉक्टर प्रशांत गुप्ता, डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉक्टर अनुभव गुप्ता,संजीव गुप्ता सहित  बड़ी संख्या में डॉक्टर  मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रामनिवास कुशवाहा